Breaking News

चुनाव सुधारों के पैरोकार ने दुनिया को अलविदा कहा

नई दिल्ली । इस समय भारत में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं चुनाव सुधार । चुनाव सुधारों के लिए लगातार काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के संस्थापक सदस्यों में से एक जगदीप छोकर का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वो 81 साल के थे।
जगदीप छोकर को राजनीति में पारदर्शिता के पैरोकार के तौर पर जाना जाता है।
आईआईएम-अहमदाबाद के रिटायर प्रोफ़ेसर छोकर ने 1999 में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एडीआर की स्थापना की थी और राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाने की इसकी कोशिशों का नेतृत्व किया था।
एडीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘’प्रोफ़ेसर छोकर का शुक्रवार सुबह 4 बजे निधन हो गया। उन्होंने अपना शरीर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया था।
एडीआर ने कहा, “एक सम्मानित शिक्षाविद, नागरिक कार्यकर्ता, वकील, इंजीनियर और संरक्षणवादी के रूप में प्रोफ़ेसर छोकर का जीवन लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने में समर्पित रहा। भारत के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता हमेशा ख़ास रही। जो लोग उन्हें जानते थे, उनके लिए वे सिर्फ स्वच्छ राजनीति के पैरोकार ही नहीं, बल्कि एक उदार मार्गदर्शक, गहन चिंतक और गर्मजोशी वाले दोस्त थे।
फरवरी 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार दिया था। इस मामले में एडीआर भी एक याचिकाकर्ता था।
अप्रैल 2024 में एडीआर की एक याचिका पर आए एक अन्य फ़ैसले के तहत, चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जांच और सत्यापन के लिए एक नया सिस्टम लागू किया गया।
छोकर के निधन से उन लोगो को ज़रुर निराशा हुई जो इस बात की लगातार चुनाव में सुधार की पैरवी कर रहे हैं ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …