Breaking News
आरोपी

अमेरिका में 50 साल के भारतीय मूल के एक मोटेल मैनेजर की हत्या

वाशिंगटन । अमेरिका के टेक्सस में 50 साल के भारतीय मूल के एक मोटेल मैनेजर की हत्या कर दी गई। एजेंसी की जानकारी के अनुसार उनकी हत्या पत्नी और बेटे के सामने की गई है।
भारतीय अधिकारियों ने मैनेजर का नाम चंद्र नागमल्लैया बताया है। एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
संदिग्ध मोटेल मैनेजर का सहकर्मी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फ़िलहाल उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। यह घटना सुबह डलास के ाउनटाउन सुइट्स मोटेल में हुई।
इस पर ह्युस्टन में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नागमल्लैया की दुखद मौत पर शोक जताया और कहा कि उनकी निर्ममता से कार्यस्थल पर हत्या कर दी गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …