Breaking News

फहद ने कॉमर्स में जे०आर०एफ० और रोहित ने पास किया नेट

शाहजहांपुर । मुबारक अली। एस०एस० कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र फहद अहमद खान ने कॉमर्स विषय में यू०जी०सी० द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के जे०आर०एफ० के लिए क्वालीफाई किया है। फहद जनपद शाहजहांपुर से कॉमर्स विषय में जे०आर०एफ० प्राप्त करने वाले पहले छात्र हैं। फहद के पिता नईम उल्ला खान नगर निगम में कार्यरत थे। उन्होंने बेटे की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह सब गुरुजनों का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा हुआ। अब मेरा बेटा सरकारी छात्रवृत्ति लेकर पी-एच०डी० कर सकेगा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारे परिवार का नाम रोशन करेगा। फहद के साथ ही कॉमर्स विभाग के छात्र रोहित शर्मा ने भी 66 प्रतिशत अंकों के साथ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब वह पी-एच०डी० के साथ-साथ सहायक प्रवक्ता पद पर आवेदन हेतु भी योग्य माने जाएंगे। रोहित के पिता रजनीश शर्मा कांट ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। उन्हें प्रसन्नता है कि उनका बेटा डिग्री कॉलेज में पढ़ाने के योग्य बन गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …