Breaking News

होर्मुज़ स्ट्रेट में अब टोल वसूलेगा ईरान

तेहरान । ईरान की जंग जब से शुरु हुई है तबसे होर्मुज़ स्ट्रेट का रास्ता ईरान ने बंद कर दिया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में उर्जा संकट खड़ा हो गया है। अब ईरानी सांसद अलादीन बोरूजेर्दी ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से जुड़ी नई संसदीय योजना को जल्द से जल्द मंज़ूरी दी जाएगी। बोरूजेर्दी ने कहा कि संसद में प्रस्तावित नए सिस्टम के तहत ईरान की इजाज़त के बिना किसी भी जहाज़ को गुज़रने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों से ट्रांज़िट टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा, क्योंकि सुरक्षा बनाए रखने और यहाँ से गुज़रने वाले जहाज़ों को सेवाएं देने में लागत आती है, इसलिए होर्मुज़ से ट्रांज़िट टोल वसूलने के लिए एक फ़्रेमवर्क तैयार करना ज़रूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकलने का समय आ गया है। और इसराइल और अमेरिका की तरफ़ से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद यह संधि अप्रासंगिक हो गई है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …