Breaking News

सैयद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर मेले की अनुमति नहीं

बहराईच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस बार सैयद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर मेला नहीं लगेगा। बहराइच की सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी।
शालिनी प्रभाकर ने कहा, 15 अप्रैल को प्रबंध समिति दरगाह अध्यक्ष की ओर से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार्षिक जेठ मेला आयोजन की बैठक कराए जाने के लिए एक पत्र पेश किया गया था। जिसके क्रम में किसी भी अधिकारी ने मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी। उधर, दरगाह मेला कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद राईनी ने कहा है कि वे इस मामले को लेकर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख़ करेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …