Breaking News

नहीं रहे जाने माने तबला वादक

नई दिल्ली । तबले को नई उचाईयों पर पहुचाने वाले भारत के जानेमाने तबला वादक और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे और अमेरिका में रह रहे थे। जाकिर हुसैन का बचपना काफी परेशानियों में गुजरा । उनके मॉं बाप ही उनको मनहूस मानने लगे थे । लेकिन उसी मनहूस बच्चे ने एक दिन पूरी दुनिया में नाम रोशन किया।
आज़ाद भारत में 1951 में जन्मे ज़ाकिर हुसैन की गिनती महान तबला वादकों में की जाती रही है। उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाज़ा गया था। द बीटल्स सहित कई पश्चिमी संगीतकारों के साथ प्रस्तुति के लिए भी उनकी ख्याति रही है। पंद्रह साल पहले 2009 में उन्होंने समकालीन विश्व संगीत एल्बम श्रेणी में ग्रैमी एवार्ड जीता था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …