भोपाल । लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में । तुम तरस नहीं खाते बस्तियॉं जलाने में ।। ऐसा शेर कहने वाला मशहूर शायर व साहित्यकार बशीर बद्र की पत्नी डॉक्टर राहत बद्र ने बशीद बद्र की मौत की ख़बर की पुष्टि की है। बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे। परिवार के मुताबिक़ पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार ख़राब रह रही थी उन्हें लोगों को पहचानने में दिक्कत हो रही थी।
उर्दू शायरी को आसान और बोलचाल की भाषा में नई पहचान देने वाले बशीर बद्र ने पारंपरिक अंदाज़ से अलग अपनी शैली विकसित की थी। उनकी ग़ज़लों में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों और रोज़मर्रा की जिंदगी के अनुभव दिखाई देते थे। उनके कई शेर आज भी मुशायरों और सोशल मीडिया पर अक्सर सुनाई देते हैं।

अजीब शख़्स है नाराज़ हो के हँसता है।
मैं चाहता हूँ ख़फ़ा हो तो वो ख़फ़ा ही लगे।।
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा।
इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा।।
ज़िंदगी तू ने मुझे क़ब्र से कम दी है ज़मीं।
पाँव फैलाऊँ तो दीवार में सर लगता है।।
साल 1969 में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। इसके बाद 1974 में मेरठ कॉलेज के उर्दू विभाग में बतौर लेक्चरर नियुक्त हुए और 1990 तक वहां पढ़ाया।
साहित्य जगत में 1974 से 1990 के बीच का दौर उनके रचनात्मक जीवन का अहम समय माना जाता है। इसी दौरान उनकी शायरी ने देश और विदेश में पहचान बनाई।
Current Media