Breaking News

बेखौफ बदमाशो ने कमरे में बंधक बना घर मे की चोरी

करंट मीडिया न्यूज़
शहजाद अहमद खान

मलिहाबाद, । बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार को कमरे में बंधक बनाकर घर मे बेधड़क चोरी की। बेखौफ बदमाशो ने घर से लाखों के जेवरात सहित 20 हजार रूपये उठाकर चम्पत हो गये। पीड़ित ने रहीमाबाद थाने पर चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में डेढ़ सप्ताह में तीसरी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी जिन्दौर निवासी फैजान के घर को बेखौफ बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। पीड़ित फैजान ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे छत के रास्ते उनके घर मे 3-4 अज्ञात व्यक्ति घुस उन्हें कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ उसमे रखे करीब 4 लाख रुपयों के सोने चांदी के जेवर व 20 हजार रुपयों की नकदी उठा ले गये। इसी बीच बाहर सो रही पीड़ित की बहन ने शोर मचा दिया तो सभी भाग निकले जिसके बाद उसकी बहन ने कमरा खोला। कमरे से निकलनेे के बाद पीड़ित ने देखा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब है।
डेढ़ सप्ताह में एक ट्रांसफार्मर व दो घरों में हो चुकी है चोरी
थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 18 दिसम्बर की रात कटौली में लगे ट्रांसफार्मर से तेल व क्वाइल चोरी कर लिये थे। जिसकी रिपोर्ट अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह ने इसी दिन दर्ज कराई थी। इसके बाद 26/27 दिसम्बर की रात को कटौली से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित अहमदाबाद निवासी भाकियू किसान नेता अनूप सिंह के बन्द पड़े घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपयों के जेवर सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गये थे। जिनका अभी तक रहीमाबाद पुलिस खुलासा नही कर सकी है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विगत 25/26 दिसम्बर की रात करीब 2 बजे मलिहाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम माधौपुर निवासी निर्मल कुमार के घर को निशाना बनाते हुए दंपति को बंधक बना असलहे के बल पर बदमाशों ने करीब 7 लाख रुपयों के जेवर सहित 10 हजार रुपयों की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में ही 28 दिसम्बर को सुनील की प्लाटिंग में लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बना उसमे से तेल व क्वाइल चोरी कर ले गये थे। जिनका अभी तक मलिहाबाद पुलिस खुलासा नही कर पाई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …