Breaking News

प्रयागराज कुंभ मेले के सेक्टर 19 में लगी आग क़ाबू में आई

प्रयागराज । प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र में रविवार को आग लगने का मामला सामने आया है। प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रवींद्र कुमार के मुताबिक़ ये आग सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस के टेंट में शाम साढ़े चार बजे लगी है।
आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, हालांकि डीएम रवींद्र कुमार का कहना है कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है। उनका कहना है कि घटना में किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री के दफ्तर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने घटना का लिया संज्ञान है और उनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके़ पर मौजूद हैं।


प्रयागराज ज़ोन के पुलिस असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल (एडीजी) भानु भास्कर ने घटना के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, दो, तीन सिलेंडर फटने की सूचना मिली, उस सूचना के आधार पर फ़ायर सर्विस के लोग तत्काल पहुंचे. तब तक कुछ झोपड़ियों में आग लग चुकी थी। अभी तक किसी हताहत की सूचना नहीं मिली है इस मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा, प्रयागराज में आयोजित कुम्भ-2025 स्थित सेक्टर 19 (तुलसी मार्ग) में हुए अग्निकांड के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दल घटनास्थल पर मौजूद है और वहां आने वाले साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार की ओर से पूरे प्रकरण पर गंभीर नज़र भी रखी जा रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय …