Breaking News

“राजभवन में फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन”

लखनऊ। प्रदेश के राजभवन प्रांगण में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन के दृष्टिगत अभी तक लगभग 200 से अधिक प्रविष्टियों प्राप्त हुई है। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल की टोलियों द्वारा 10 व 11 फरवरी, 2024 (शनिवार एवं रविवार) को किया जायेगा। निदेशक उद्यान श्री अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजभवन प्रांगण में 17 से 19 फरवरी 2024 तक तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी को आयोजित किया जाना है। प्रदर्शनी में जनपद-लखनऊ के व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं तथा पब्लिक पार्क आदि के उद्यानों तथा प्राचीन/ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के 70 वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का पंजीकरण किया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बच्चों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार उनका सर्वांगीण विकास करें -राज्यपाल

लखनऊ : 01 अप्रैल, 2026 प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं गरिमामयी …