Breaking News

युवक/युवतियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

लखनऊ । भारत में लेटेस्ट ब्रांड के कपड़े बनाने के लिए 1925 से चली आ रही मशहूर कंपनी रेमण्ड युवक/युवतियों के लिए नौकरी पाने के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है । युवक/युवतियों के लिए नौकरी पाने के लिए निशुल्क ‘‘रेमण्ड टेलरिंग सेन्टर‘‘ अलीगंज,लखनऊ में चल रहा है जिससे प्रशिक्षित होकर युवक/युवतियों को 100 प्रतिशत नौकरी की गारंटी सेन्टर द्वारा दी जा रही है । प्रशिक्षण में 4 माह के सिलाई की ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा दी जाएगी , जिसमें सैंपलिंग टेलर , सेल्फ इम्पलाईड टेलर, सिविंग मशीन आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण समाप्त होते ही रेमण्ड कंपनी में प्रशिक्षत युवक/युवतियों को फौरन नौकरी मिल जाएगी । सिलाई सेन्टर में प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष तक है । न्यूनतम योग्यता 8वीं पास होना आवश्यक है । रेमण्ड टेलरिंग सेन्टर में प्रशिक्षण के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क सेन्टर द्वारा नहीं लिया जाता है अर्थात पूरा प्रशिक्षण निशुल्क है । अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है

0522-4078225, 9871426560,7607229981,9711745462,7084613905

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …