Breaking News

बच्चियां एवं महिलाएं आयरन की गोली व नींबू पानी का नियमित सेवन करें – जिलाधिकारी

शाहजहांपुर। मो0आफाक । जनपद में सक्षम नारी अभियान एवं मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा एनीमिया मुक्त शाहजहाँपुर अभियान महिला पोषण सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज पूरे जनपद में विशेष अभियान के अंतर्गत ‎जनपद एवं सभी ब्लॉकों के सरकारी कार्यालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सभी सरकारी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, वीएचएसएनडी सत्रों तथा पंचायत भवनों में लगभग 5 लाख बच्चियों एवं महिलाओं को एक गिलास नींबू पानी के साथ आयरन फोलिक एसिड की एक गोली खिलाई गई। बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने एनीमिया मुक्त शाहजहांपुर अभियान के अंतर्गत ग्राम शाहबाजनगर में बच्चियों एवं महिलाओं को आयरन की गोली व नींबू पानी का सेवन कराया। साथ ही एक माह की आयरन की गोलियां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने बच्चियों एवं महिलाओं से आयरन की गोली व नींबू पानी का नियमित सेवन के लिए कहा। इस अभियान में प्रतिभागियों को पोर्टल पर सेल्फ़ी अपलोड उपरान्त डाउनलोड प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या को दूर करना है। एनीमिया के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएँ होती हैं। गंभीर स्थिति में यह गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकता है । तथा पढ़ाई, काम करने की क्षमता और रोग-प्रतिरोधक शक्ति को कम कर देता है। आयरन की गोली के नियमित सेवन से एनीमिया दूर होता है, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ शिशु प्राप्त होता है, थकान कम होती है और शरीर की ऊर्जा तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयरन की गोली को हमेशा भोजन के बाद लेना चाहिए। आहार में हरी सब्ज़ियाँ, मोटे अनाज और विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, आंवला, मौसमी आदि ज़रूर शामिल करें, क्योंकि विटामिन-सी शरीर में आयरन को अवशोषित कर खून की कमी को दूर करता है। ध्यान रहे कि आयरन की गोली को खाली पेट, चाय या कॉफी के साथ तथा कैल्शियम की गोली के साथ नहीं लेना चाहिए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता जिला अधिकारी के नाम नौ …