लखनऊ । भारत में लेटेस्ट ब्रांड के कपड़े बनाने के लिए 1925 से चली आ रही मशहूर कंपनी रेमण्ड युवक/युवतियों के लिए नौकरी पाने के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है । युवक/युवतियों के लिए नौकरी पाने के लिए निशुल्क ‘‘रेमण्ड टेलरिंग सेन्टर‘‘ अलीगंज,लखनऊ में चल रहा है जिससे प्रशिक्षित होकर युवक/युवतियों को 100 प्रतिशत नौकरी की गारंटी सेन्टर द्वारा दी जा रही है । प्रशिक्षण में 4 माह के सिलाई की ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा दी जाएगी , जिसमें सैंपलिंग टेलर , सेल्फ इम्पलाईड टेलर, सिविंग ममशीन आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण समाप्त होते ही रेमण्ड कंपनी में प्रशिक्षत युवक/युवतियों को फौरन नौकरी मिल जाएगी । सिलाई सेन्टर में प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष व अधिकत 35 वर्ष तक है । न्यूनतम योग्यता 8वीं पास होना आवश्यक है । रेमण्ड टेलरिंग सेन्टर में प्रशिक्षण के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क सेन्टर द्वारा नहीं लिया जाता है अर्थात पूरा प्रशिक्षण निशुल्क है । अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है
0522-4078225, 9871426560,7607229981,9711745462,7084613905
Current Media 