Breaking News

दिल्ली में “होममेकर्स फूड” का भव्य उद्घाटन, लाजपत नगर में खुला दूसरा आउटलेट

नई दिल्ली। अतीकुर्रहीम । देश की राजधानी के प्रमुख बाजारों में शुमार लाजपत नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में “होम मेकर्स फूड के दूसरे आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि यह रेस्टोरेंट अपनी प्रीमियम शावरमा वैरायटी और मिडिल ईस्टर्न फ्लेवर के लिए पहले से ही दिल्ली की फूड सर्किट में अपनी पहचान बनाए हुए है ।
बताते चलें कि एक क्लाउड किचन के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले इस ब्रांड ने कम समय में गुणवत्ता, स्वाद और विशिष्ट एंबियंस के बल पर खास पहचान बनाई है। हस्तनिर्मित रेसिपी, उच्च गुणवत्ता की सामग्री और खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए इंटीरियर के कारण यह जगह युवाओं और परिवारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। खास तौर पर इसके सिग्नेचर तुर्की सीख कबाब प्लेटर्स और शावरमा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ललित मोहन नेगी (सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जावेद अली खान (राज्यसभा सदस्य), शाहिद अली खान, तस्लीम उमर और मोहम्मद शारिक खान शामिल रहे।
Foods by HM Private Limited के निदेशक तल्हा मसूद और ताबिश मसूद तथा संस्थापक परिवार के सदस्य नुसरत मसूद, मसूदुल हसन और साद मसूद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और भविष्य में दिल्लीवासियों को बेहतरीन स्वाद और उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
खाद्य प्रेमियों के लिए यह नया ठिकाना न केवल प्रामाणिक मिडिल ईस्टर्न व्यंजनों का स्वाद देगा, बल्कि अपने प्रीमियम माहौल के साथ एक अलग अनुभव भी प्रदान करेगा। दिल्ली की व्यस्त जीवनशैली के बीच “होम मेकर्स फूड” का यह नया आउटलेट स्वाद और गुणवत्ता के संगम का एक नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …