Breaking News
AIMIM Leader Owaisi

नीतीश-मोदी सरकार को रोकना है ,तो मेरा हाथ पकड़ना पड़ेगा- ओवैसी

पटना । एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी बिहार चुनाव के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, “हम उन्हें बता रहे हैं कि हमें क्या चाहिए फिर भी वो हमसे बात करने को तैयार नहीं हैं। बिहार के लोगों को मालूम हो गया है कि कौन मोदी-नीतीश की सरकार को बनने से रोकना चाहता है और कौन उन्हें सरकार बनाने में मदद कर रहा है।
उन्होंने राजद पार्टी का नाम लेते हुए कहा, “तुम्हारी नादानी तुम्हें नुकसान पहुंचाएगी और तुम्हारा ग़ुरूर तुम्हें कमज़ोर कर देगा। तुम्हें लगता है कि तुम सब कुछ कर जाओगे लेकिन तुम नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा, तुम्हें (राजद) अगर बिहार में नीतीश-मोदी सरकार को रोकना है तो आपको ओवैसी और अख्तरुल ईमान का हाथ पकड़ना पड़ेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …