कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

कहां हैं घुसपैठिये, एक तो दिखाएं – पवन खेड़ा

नई दिल्ली । जिस तारीख सभी को इंतेज़ार था उसकी घोषणा हो गई है । इस घोषणा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार में चुनाव की तारीख़ों के चुनाव आयोग के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, चुनावी तारीख़ तो छोटा मसला है, लेकिन हम सवालों के जवाब ना मिलने से असंतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा, ष्चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर रोज एक नया प्रश्नचिन्ह लग जाता है। कहा गया कि घुसपैठिये घुस गए इसलिए लिस्ट साफ की जा रही है। कहां हैं घुसपैठिये, एक तो दिखाएं. कोई जवाब नहीं मिलेगा।
कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, और ‘इंडिया गठबंधन’ ने जो सवाल उठाए उसके जवाब नहीं मिले। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया।
पवन खेड़ा ने कहा, “कल भी प्रेस वार्ता थी, लेकिन कल रविवार था। इसलिए बैंक खातों में प्रधानमंत्री पैसे नहीं डाल पा रहे थे, आज पैसे डाल दिए तो घोषणा हो गई।
आप बताइए ये चुनाव आयोग का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं है तो और क्या है। आपको सामने उदाहरण मिल रहा है।
चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव की तारीख़ों का एलान किया है। बिहार में 6 नवंबर, और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …