Breaking News

भारत को डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ का सामना करना पड़ सकता है

वाशिंगटन । जबसे ट्रंप ने दूसरी बार सरकार बनाई है तबसे वह लगातार कुछ न कुछ नये बयान देते रहते हैं । जिससे पूरे विश्व पर असर पड़ता है । अब एकबार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ ट्रेड डील अभी पूरी नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि भारत ने किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिका पर ज़्यादा टैरिफ़ लगाया हैै अब जबकि वह सत्ता में हैं, तो कोई देश ऐसा नहीं कर सकता।
अपने एयरफ़ोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर जो संकेत दिए हैं, उनसे लगता है कि टैरिफ़ कम कराने की भारत की कोशिश अब तक सफल नहीं हुई है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि जो देश अमेरिका के साथ अलग-अलग व्यापार समझौते नहीं करेंगे, उन्हें 15 से 20 फ़ीसदी टैरिफ़ का सामना करना होगा यह टैरिफ़ अप्रैल में अमेरिका की ओर से अपने सभी ट्रेड पार्टनरों पर लगाए गए 10 फ़ीसदी टैरिफ़ से अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के कुछ निर्यातों पर 20 से 25 फ़ीसदी तक का अस्थायी टैरिफ़ लग सकता है । क्योंकि भारत ने 1 अगस्त की अमेरिकी डेडलाइन से पहले दी जाने वाली रियायतों को रोक रखा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जनसुनवाई में आईपीएल देख रहे खुटार एसएचओ लाइन हाजिर

शाहजहाँपुर। मुबारक अली । जनपद शाहजहाँपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी लापरवाही सामने …