ईरान के हमलों से इजराईल पर गंभीर प्रभाव पड़ा

तेहरान । जबसे हसन नसरुल्लाह की इजराईल हमलें में मौत हुई है तबसे ईरान पर लगातार यह दबाव पड़ रहा था कि वह इसका बदला ले । लेकिन ईरान ने पूरी तरह से संयम रखते हुए काफी समय तक इस बात का इंतजार किया कि शायद युद्व बंदी हो जाए और इजराईल युद्व को रोक दे । लेकिन इजराईल ने बजाए युद्व को बंद करने के और तेज़ कर दिया । जिसमें बेशुमार मासूम लोगों की मौत हो रही है । किसी भी तरह से इजराईल युद्व को रोकने के लिए मानने को तैयार नही था । इस वजह से ईरान नेे इजराईल पर हमला किया ।

इस हमले में ईरान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे । इसी वजह से 200 से अधिक मीजाईल से हमला करने के बावजूद इराईल में कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ । जबकि दूसरी तरफ इजराईल ने हजारों बच्चों औरतों और मासूम लोगों की हत्या कर दी है । इजराइल पर ईरान द्वारा किया गया हमला इतना खतरनाक था कि उसके 3 एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गये ऐसी खबरें आ रही है । जबकि इजराईल अपने नुकसान को बताने को भी तैयार नहीं है । अगर इजराईल में कोई नुकसान नहीं हुआ है तो ईजराईल इंटरनेशनल मीडिया को आने की इजाज़त क्यों नहीं दे रहा है । इजराईल ने पूरी तरह से कवरेज पर पाबंदी लगा रखी है । सूत्रों से यह बात सामने आ रही है कि 90 प्रतिशत ईरान की मीजाईल अपने लक्ष्य पर लगी है ।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *