Breaking News

इसराईल और ईरान ने फिर से एक दूसरे पर हमले शुरु किए

एजेंसी । जबसे इसराइल और ईरान के बीच सीज़ फायर हुआ है तबसे शायद ही कोई ऐसा दिन गुज़रा हो कि इसराईल ने कहीं न कहीं हमले न किये हों । लेकिन अब इसराईल द्वारा बेरुत पर ताज़ा बड़े हमले करने के बाद ईरान ने जवाबी हमले के तौर पर इसराईल के कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर हमला किया है । इन हमलों पर आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं। एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।
आई़डीएफ़ ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई अलर्ट मिले तो वे सुरक्षित ठिकानों में चले जाएं ।
इसराइल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने टेलीग्राम पर लिखा, कुछ देर पहले, इसराइली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया ।
इसमें हताहतों या हमलों की सटीक जगह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ईरान के सरकारी टीवी चौनल ने तीन शहरों में धमाकों की ख़बरें दी हैं। सरकारी टीवी ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, तेहरान, तबरीज़ और इस्फ़हान में कई धमाके सुने गए। ख़बरों के मुताबिक, मध्य शहर कराज के पास भी धमाके सुने गए ।
ईरान की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट है कि मध्य और पश्चिमी ईरान पर इसराइल के हमले में तेहरान के शहरी इलाक़ों को निशाना नहीं बनाया गया है ।
तेहरान के फायर डिपार्टमेंट का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार तड़के ईरानी राजधानी के पश्चिमी हिस्सों में कम से कम दो धमाकों की आवाज़ सुनी गई। ईरान की ओर से यह हमला तब हुआ जब रविवार सुबह इसराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया।
बेरूत पर हुए हमलों का ज़िक्र करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि अगर इसराइल की ओर से आक्रामक हरकतें दोहराई गईं, तो जवाब और बड़े पैमाने पर होगा और इसमें इस इलाक़े में मौजूद अमेरिका और इसराइल के सभी ठिकाने शामिल हो सकते हैं ।
ईरान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इसराइल पर मिसाइल हमले करने के बाद ईरान ने तेहरान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया है।
दोनों पक्षों के बीच 17 अप्रैल से युद्धविराम लागू है – लेकिन यह सिर्फ़ नाम का है।
अमेरिका ने पिछले हफ़्ते कहा था कि उसने सप्ताहांत में ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जबकि ईरान ने कहा कि उसने जवाब में एक अमेरिकी बेस को निशाना बनाया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि देश अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इसराइल लेबनान या ईरान पर कोई हमला करता है, तो उसे करारा और बड़ा जवाब दिया जाएगा ।
इस बीच, बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों पर इसराइली हमलों के बाद तेहरान में सरकार के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया है ।
तस्वीरों में दिख रहे कई प्रदर्शनकारी ईरान और हिज़्बुल्लाह के झंडे लिए हुए हैं। हिज़्बुल्लाह लेबनान का एक राजनीतिक और सैन्य संगठन है जिसे ईरान का समर्थन हासिल है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके भारत पहुंचने वाले हैं

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक 6 जून को सुबह दिल्ली पहंुचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *