Breaking News

ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में कटौली बना विजेता

करंट मीडिया/शहज़ाद अहमद खान
मलिहाबाद । मलिहाबाद विकास खंड के ग्राम कटौली में आयोजित तीसरे सीजन की ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में कटौली गांव लागतार दूसरी बार विजेता बना।
बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कटौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर मुबीन के धुंआधार 83 रन की बदौलत 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कटौली गांव की तरफ से नदीम ने छः विकेट व 83 रन की पारी खेली। मुबीन ने तीन विकेट लेकर मनकौटी टीम को 130 रनों पर समेट कर लगातार दूसरी बार विजेता बनाया। मनकौटी गांव को तरफ से सरफराज 25, शोएब 20, जीशान ने 18 रनों का योगदान दिया। ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 75 गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया था। बेस्ट बॉलर नदीम, सीरीज मुबीन , बेस्ट बैट्समैन शानू को चुना गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …