Breaking News

हाई कोर्ट के जज की जाँच के लिए सीजेआई को लिखी गई चिट्ठी

नई दिल्ली । एनजीओ कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटिबिलिटी एंड रिफॉर्म्स के संयोजक और वकील प्रशांत भूषण ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव के बयान की जाँच के लिए भारत के प्रधान न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी है।
एनजीओ की ओर से लिखी चिट्ठी में प्रशांत भूषण ने सीजेआई से जस्टिस शेखर कुमार यादव के आचरण की इन-हाउस इंक्वॉयरी करने की मांग की है। ये मांग ऐसे समय हुई है जब जस्टिस यादव की विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यक्रम में दी हुई टिप्पणी पर विवाद हो रहा है।
एनजीओ ने आरोप लगाया है कि जस्टिस यादव का बयान न्यायिक आचरण के ख़िलाफ़ है और ये संविधान के निष्पक्षता और धर्मनिरपेक्षता जैसे सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

जस्टिस शेखर कुमार यादव इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज हैं. वो रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौक़े पर उन्होंने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा, ष्हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा।
जस्टिस शेखर यादव का कहना था कि एक से ज़्यादा पत्नी रखने, तीन तलाक़ और हलाला के लिए कोई बहाना नहीं है और अब ये प्रथाएं नहीं चलेंगी। हालाँकि जस्टिस शेखर यादव ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर चलाया जा रहा है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अरबी विभाग की अकादमिक और शिक्षण परंपरा को मज़बूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है- प्रोफेसर कमर इकबाल

लखनऊ। करंट मीडिया। एसोसिएट प्रोफेसर कमर इकबाल को लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी विभाग का नया …