मृतक इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे

मधुमक्ख्यिों ने ली पुलिस इंस्पेक्टर की जान

भोपाल । मधु मक्ख्यिॉं इतनी गुस्सेनाक हो सकती है कि किसी की जान भी ले सकती है । ऐसे ही एक घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन में मक्सी रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना घटी, जिसमें मधुमक्खियों के हमले के कारण इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे की मौत हो गई और 5 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज आंधी के कारण ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में एक पेड़ पर बना मधुमक्खियों का छत्ता टूट गया, जिससे सैकड़ों मधुमक्खियां उग्र होकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं. मधुमक्खियों ने जवानों के चेहरे और शरीर पर कई जगह डंक मारे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हमले में इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे, दिनेश पटेल, कैलाश चौहान, बलराम चडार, राधेश्याम गोयल और अखिलेश सूर्यवंशी घायल हो गए। सभी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे ने दम तोड़ दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *