लखनऊ। अकबरी गेट के पास स्थित अहमद हुसैन अपार्टमेन्ट में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि वहॉं एक बेकरी में आग लग गई । फायरबिग्रेड की कई गाड़ियों ने आकर आग पर क़ाबू पाया ।

मीडिया से बात करते हुए सोसाईटी की सेक्रेटरी नेहा परवीन ने बताया कि बिल्डंग पूरी तरह से सुरक्षित है बिल्डिंग में किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं पाई गई । सिर्फ धुआं भर जाने के कारण निवासियों में डर पैदा हो गया था । बेकरी की आग समय से बुझा दी गई और अपार्टमेन्ट को भी सुरक्षा की दृष्टि से चेक कर लिया गया किसी भी तरह से कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई ।
Current Media 