Breaking News
Mayawati

वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर मायावती ने सरकार से पुनर्विचार की करी मांग

लखनऊ। वक़्फ़ संशोधन क़ानून जबसे पास हुआ है तबसे पूरे देश के मुस्लिमों की बेचैनी देखी जा रही है । तमाम विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ बयान दे रहे है। वहीं अब वक्फ बिल पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से इस पर पुनर्विचार की मांग की है। मायावती ने कहा, राज्य वक़्फ़ बोर्ड में गैर-मुस्लिम को शामिल करने का प्रावधान प्रथम दृष्टया अनुचित प्रतीत होता है, जिसका मुस्लिम समाज में भारी विरोध भी है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार अगर वक़्फ़ क़ानून को फिलहाल स्थगित करते हुए उस पर पुनर्विचार करती है तो यह बेहतर होगा। बीएसपी प्रमुख ने कहा, बीएसपी की ये मांग है कि इन सभी मामलों में सरकार ज़रूर ध्यान दे। वक़्फ़ संशोधन विधेयक हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा से पारित हुआ था। इसके बाद इस विधेयक को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी, फिर ये क़ानून बन गया था। भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम, 2025 मंगलवार यानी आठ अप्रैल से लागू हो गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हिमंत बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाला सीएम-राहुल गांधी

असम। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी कार्यशैली को लेकर हमेश विपक्ष के निशाने …