Breaking News

दिल्ली में जुटे मनरेगा मज़दूरों ने सरकार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली । अपनी समस्याओं को लेकर मनरेगा मज़दूर शनिवार को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में जमा हुए और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कहा कि मनरेगा को योजनाबद्ध तरीक़े से कमज़ोर किया जा रहा है।
नरेगा कार्यकर्ता मुकेश ने कहा, “मनरेगा जिस गारंटी की बात करता है वो गारंटी कहाँ नज़र आ रही है, हमें बस संघर्ष नज़र आ रहा है। लोगों को लगता था कि इस योजना से पलायन कम होगा, लोगों को घरों के पास रोज़गार मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। मगर ऐसा हुआ नहीं।
वहीं एक और कार्यकर्ता ने कहा, “मनरेगा के आने से महिलाएं बराबरी की राह पर आगे बढ़ी थीं। मगर अब नई तकनीक जैसे जियो टैगिंग की वजह से दिक़्क़तें पैदा हो रही हैं. जॉब कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, भुगतान नहीं हो रहा है. इससे महिलायें सबसे ज़्यादा परेशान हैं।
कार्यकर्ताओं और मज़दूरों ने बताया कि वे वेतन भत्ता, बेरोज़गारी भत्ता की माँग कर रहे हैं और फ़ेशियल रिकॉग्निशन में आने वाली दिक्कतों से निजात चाहते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नरेगा संघर्ष मोर्चा की तरफ़ से किया गया था। यहाँ 11 राज्यों से मज़दूर आए थे।
मनरेगा 20 साल पहले शुरु हुई थी । महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा रोज़गार देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी योजना मानी जाती है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …