रोजगार मेले में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष

रोजगार मेले में डेढ़ सौ से अधिक हुये चयनित

ललितपुर। सूरज सिंह । आईटीआई में कौशल विकास मिशन लखनऊ मिशन निदेशक एवं प्रशि./शिक्षु. संयुक्त निदेशक झांसी के निर्देशाक्रम में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डी.डी.यू., जी.के.वाई.) अन्तर्गत जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वतीजी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। रोजगार मेला में 10 नियोक्ता/कम्पनी ने नियोजक के रूप में प्रतिभाग किया गया। मेला में कुल 232 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर साक्षात्कार में भाग लिया गया, जिनमें से 158 अभ्यार्थियों का प्रतिभागी विभिन्न कम्पनियों के द्वारा चयन किया गया। चयनित अभ्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों/माननीयों के द्वारा मंच से ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, कमलेश सराफ, सुरेश, प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, कौशल प्रबन्धक आरिफ खान, कार्यदेशक अनूप कुमार, कार्यालय सहायक प्रेमचन्द्र प्रजापति, कमलेश सेन, स्टाफ व प्रशिक्षण प्रदाता ने प्रतिभाग किया। संचलान अनुदेशक चन्द्रभान प्रजापति ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …