Breaking News

“नवदीप रिणवा ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई “

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सबको निर्वाचन के समय अपने वोट देने के अधिकार का उपयोग पूरे जोश के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि अपनी मतदाता सूची को अपडेट रखे और अगर कोई संसोधन हो तो उसे निर्धारित फॉर्म भरके ठीक करवाने का कार्य करे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर अथवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे ‘Nothing like voting, I vote for sure’ के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आयोजन किये जायेंगे और आयोजित कार्यकमों में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी गयी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …