Breaking News

नूह जामा मस्जिद के इमाम दुनिया से रुख्सत चाहने वालो में ग़म की लहर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो
हरियाणा । शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक शख्सियत और नूह जामा मस्जिद बड़ा मदरसे के मोहतमिम जनाब जुबेर इलियासी साहब का इंतकाल पूरे इलाके के लिए गहरे दुख का कारण बन गया। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही नूंह और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
ज्ञात रहे कि मरहूम, मशहूर इस्लामी विद्वान शेख उल हदीस मौलाना मुनीरउद्दीन के पोते मरहूम जमील अहमद इलियासी साहब के बेटे और ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी साहब के छोटे भाई थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दीन की खिदमत और समाज की भलाई के लिए समर्पित की। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और लोगों के साथ गहरा जुड़ाव उन्हें खास बनाता था।
जनाज़े की नमाज़ मेवात में बड़ा मदरसा बड़ी मस्जिद में इशा की नमाज़ के बाद अदा की गई , जिसमें इलाके के हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ शिरकत की। इसके बाद मरहूम को गौशाला के सामने उनके खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाज़े में उमड़ी भारी भीड़ ने इस बात का सबूत दिया कि मरहूम को लोगों के दिलों में खास मुकाम हासिल था।
लोगों ने तज़ियाती क़रारदात पेश करते हुए अल्लाह तआला से दुआ की है कि मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बागों में से एक बाग बनाए और उनके अहलेखाना को सब्र-ए-जमील अता करे। मरहूम ज़ुबैर अहमद इलियासी परिवार में कम उम्र के एक बेटा और दो बेटियां हैं

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *