Breaking News

अब ऊंट भी रख सकेेंगे अपना पासपोर्ट

रियाद । रेगिस्तान के जहाज़ के नाम से पुकारा जाने वाला जानवर ऊंट अपनी खासियत की वजह से अरब देशों में एक अलग इज़्ज़्ात की नज़र से देखा जाता है। इन्हीें ऊंटों को बेहतर ज़िंदगी देने के निए सऊदी अरब की हुकूमत ने एलान किया है कि वह देश के लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस क़दम से देश के इन क़ीमती जानवरों को बेहतर तरीक़े से पालने में मदद मिलेगी।


सऊदी अधिकारियों के अनुसार इस क़दम से ऊंट पालन के फ़ायदे बढ़ेंगे। साथ ही जानवरों की पहचान और उनके मालिकों के बारे में एक भरोसेमंद डेटाबेस तैयार होगा।
पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इससे जुड़े दस्तावेज़ भी दिखाए गए हैं। इसमें एक हरा पासपोर्ट दिखाया गया है जिस पर देश का कोट ऑफ़ आर्म्स और ऊंट की सुनहरी मुहर है। साल 2024 में सरकार ने अंदाज़ा लगाया था कि सऊदी अरब में लगभग 22 लाख ऊंट हैं।
ये ऊंट हर साल देश की अर्थव्यवस्था में दो अरब रियाल से अधिक का योगदान देते हैं। अरब न्यूज़ के अनुसार दुनिया भर में लगभग 3.5 करोड़ ऊंट हैं, जिनमें से एक करोड़ सत्तर लाख अरब देशों में हैं। इस मामले में अरब देशों में सोमालिया पहले नंबर पर है। उसके बाद सूडान, मॉरिटानिया, सऊदी अरब और यमन हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …