Breaking News

पैरेन्टस को सावधान रहने की जरुरत

लखनऊ । उन पैरेन्टस के लिए एक ज़रुरी और डरावनी ख़बर है जिनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं। यह मामला लखनऊ के एक क्षेत्र का है । इसकी जानकारी शालिनी सिंह , सोशल एक्टिविस्ट , लखनऊ ने वीडियो के माध्यम से शेयर करी । जहॉं एक मॉं सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी । उनके स्कूल की वैन आने का टाइम हो रहा था । तभी एक वैन बाहर आकर हार्न बजाने लगी । बच्चों की मॉं ने कहा कि अभी आ रही हॅू । मॉ जब बाहर निकली तो देखा कि कोई दूसरी वैन है और ड्राइवर भी दूसरा है । जब उस ड्राइवर से पूछा कि आप तो नए हैं और वैन भी दूसरी है तब उसने कहा कि हॉं वह पुराने ड्राइवर आज नहीं आएंगे उन्होने मुझे भेजा है । तभी मॉं को कुछ शक हुआ उसने घर में जाकर पुराने ड्राइवर को फोन करके पूछा कि वह कहॉं है तो उसने बताया कि वह अभी 10-15 मिनट में आ रहा है । तब मॉं डर गई और उन्होने अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजा । जब बच्चे कुछ देर तक नहीं निकले तो वह वैन वाला अपनी वैन लेकर भाग गया ।
एक जागरुक मॉं की समझदारी से एक पूरा परिवार बड़ी मुसीबत में पड़ने से बच गया । इस घटना से सभी पैरेन्टस को सावधान हो जाना चाहिए कि जब भी वह अपने बच्चों को वैन से भेजें तो चेक कर लें कि वही ड्राइवर और वैन है। अगर जरा सा भी शक हो तो फौरन पुलिस या जिम्मेदार लोगों से सम्पर्क करें और उन्हें पूरी जानकारी से अवगत करायें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …