Breaking News
मृतक शशी ,नीतू

दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

शहज़ाद अहमद खान
करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद

मलिहाबाद लखनऊ रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जमोलिया रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर दोनों के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की आशंका के रूप में देख रही है,हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मनकौटी गांव निवासी बुद्धा लाल और अशर्फी लाल किसान हैं। बुद्धा लाल की 23 वर्षीय बेटी नीतू और अशर्फी लाल की 20 वर्षीय बेटी शशि आपस में गहरी सहेलियां थीं। बुधवार सुबह शशि घर के बाहर काम कर रही थी, तभी नीतू उसके घर पहुंची। दोनों बातचीत करते हुए घर से निकलकर जमोलिया रेलवे फाटक की ओर चली गईं।
कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर दो युवतियों के शव पड़े हैं। यह खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि नीतू की शादी आठ महीने पहले उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के धनियाखेड़ा गांव निवासी ईशू के साथ हुई थी। वह बुधवार सुबह ही ससुराल से मायके आई थी।वहीं शशि अविवाहित थी।दोनों सहेलियों के बीच गहरा लगाव था और अक्सर साथ समय बिताती थीं।
कार्यवाहक थाना प्रभारी उमेश यादव का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …