Breaking News
शाहजहॉपुर के ईदगाह के इमाम हुजुर मंजरी साहब

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर पर अमन-चैन की गई दुआ

शाहजहांपुर । मो0 आफाक यूपी के शाहजहांपुर मे ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस दौरान इमाम हुजुर मंजरी साहब ने अपने खुत्बे में सभी लोगों से आपसी भाईचारा, अमन-चौन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और एकता का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को मनाएं।
वहीं, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

IGRS में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

झांसी। राशिद पठान। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में …