Breaking News

फर्जी तरीके से पड़ रहे हैं वोट-राहुल गांधी

नई दिल्ली । जिस बात की काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि राहुल गांधी एटम फोड़़ने वाले हैं । आखिरकार राहुल गांधी ने वह एटम बम फोड़़ ही दिया । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कई गंभीर सवाल उठाए है। वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि फर्जी तरीके से वोट पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव पर बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई है। आबादी से ज्याद वोट पड़े। राहुल ने कहा कि अंतिम 5 महीने में अधिक वोटर जोड़े गए। एग्जिट पोल कुछ और आते थे नतीजे कुछ और आते थे। बीजेपी और चुनाव आयोग की मिली भगत है। हरियाणा में हार के लिए राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को जिम्मेदार बताया। कहा कि ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है।


राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कई मतदान पर्चियां दिखाईं। कई पर्चियों में मतदाता के पिता नाम मिक्स अंग्रेजी अल्फाबेट लिखा था। कई पर्चियों में हाउस नंबर जीरो था। कई पर्चियों में मतदाताओं की फोटो नहीं हैं। राहुल गांधी ने बताया कि यह वोटो की चोरी है। कह कि 11,965 डुप्लीकेट वोट हैं। एक वोट महाराष्ट्र,कर्नाटक, यूपी जैसे कई राज्यों में लोगों के वोट हैं। कहा कि पर्ची में या तो पता है ही नहीं, या तो जीरो है।
राहुल ने चार्ट दिखाते हुए बताया कि कैसे घपला किया जा रहा है
डुप्लीकेट मतदाता – 11,965
फर्जी पता – 40,009
एक पते पर कई मतदाता – 10,452
गलत फोटो – 4132
फार्म 6 का गलत इस्तेमाल – 33692

 

1 घर में हैं 80 वोटर’
राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता सूची में 1 ही घर में 80 वोटर दिखाए गए हैं। ऐसे 10,452 वोटर हैं। इसके अलावा कई वोटर पर्ची में मतदाताओं की फोटो नहीं है या तो फोटो बहुत छोटी है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में 5 महीनों में 5 साल से ज्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा। फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया। लोकसभा में गठबंधन जीतता है। विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ हो गया। यह संदिग्ध है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के बीच महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता जोड़े़ गए।
‘इलेक्ट्रॉनिक डेटा ने देने की क्या मजबूरी है आयोग के पास?’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सात फुट का कागज है। मान लीजिए मुझे यह पता लगाना है कि क्या आपने 2 बार वोट दिया है या आपका नाम मतदाता सूची में दो बार है, तो मुझे आपकी तस्वीर लेनी होगी और फिर उसे कागज के हर टुकड़े से मिलाना होगा। यही प्रक्रिया है, और यह बहुत ही थकाऊ है। मैंने शुरू में सोचा था कि हम कई सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन जब हमें इसका सामना करना पड़ा, तो हमें समझ आया कि चुनाव आयोग हमें इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता? क्योंकि वे नहीं चाहते कि हम ध्यान से देखें। उसका विश्लेषण न हो। अगर चुनाव आयोग हमें इलेक्ट्रॉनिक डेटा देता, तो हमें 30 सेकंड लगते। मैं दोहराता हूँ, इसीलिए हमें इस तरह का डेटा दिया जा रहा है, ताकि उसका विश्लेषण न हो सके ।
अब गंेद चुनाव आयोग के पाले में हैं कि राहुल गांधी ने जो आरोप लगाये हैं क्या चुनाव आयोग बिंदुवार जवाब देता है । या यह कह कर कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं इस डायलॉग से काम चलायेगा । चुनाव आयोग कि अब जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वह देश के सामने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का कब और कैसे जवाब देता है । जिससे देश के लोगों के मन में जो शंकाएं उठ रही हैं उनका समाधान हो सके ।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

27 एवं 28 फरवरी को होगा मीन महोत्सव 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *