Breaking News

गरीब जरूरतमंदों को बांटा गया रमजान राशन किट

लखनऊ। गुल फाउंडेशन द्वारा रमजान के पाक महीने में अनाज और जरूरत का सामान गुल फाउंडेशन ने लोहिया पार्क के पास गरीब जरूरतमंदों को रमजान राशन किट दी। जिसमे एक महीने का राशन नए कपड़े और जरूरत का पूरा सामान उपलब्ध कराया गया है।रमजान किट पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे सभी रोजेदारों और आए हुए लोगों ने गुल फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की एवं दुआएं भी दी।फाउंडेशन की अध्यक्षा गुलेराना सईद ने आए हुए सभी लोगों से कहा कि वह हमेशा तत्पर लोगों की मदद के लिए खड़ी रहेंगी।उनकी संस्था बढ़.चढ़कर जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करती रहेगी। गुल फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद रहे सभासद संजय सिंह मोहम्मद अफ़ज़ल ;आदर्श व्यापार मंडल मोहम्मद आदिल ई अजय कुमार अजरा मोबिन डॉ अशफ़ाक़ अहमद समाजसेवी अब्दुल वहीद मानसी वाजपेई पत्रकार नजम अहसन ज़ुबैर अहमद अभय अग्रवाल मो0 आदिल आदि।इस अवसर पर गुल फाउंडेशन टीम के मेंबरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया टीम की सीमा जोया परवीन अख्तर शुभ्रा सक्सेना आमिर आदि लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …