Breaking News

दिल्ली में बाढ़ से बढ़ती परेशानियॉं

नई दिल्ली । खबरों के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच जलस्तर 207.48 मीटर पर स्थिर रहा।
सुबह 5 बजे जलस्तर 207.47 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि सुबह 6 बजे यह 207.48 मीटर पर पहुंचा. अधिकारियों के मुताबिक़, रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक जलस्तर 207.47 मीटर पर स्थिर रहा। यमुना नदी का पानी आसपास के इलाक़ों में लगातार घुस रहा है, जिससे लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।  राहत-बचाव के लिए राजधानी में एनडीआरएफ़ की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा राहत शिविर लगाए गए हैं, जहां रेस्क्यू किए गए लोगों को रखा जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …