Breaking News

पहलगाम हमले की वजह से सलमान खान ने ब्रिटेन दौरा रद किया

मुंबई । पहलगाम हमले की वज़ह से सलमान ख़ान ने अपने शो ‘द बॉलीवुड बिग वन’ का ब्रिटेन दौरा रद्द कर दिया है. यह शो 4 और 5 मई को होना था। इस शो के रद्द होने की जानकारी अभिनेता सलमान ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, “हाल ही में कश्मीर में हुई दुखद घटना को देखते हुए हमने अत्यंत दुख के साथ मैनचेस्टर और लंदन में 4 और 5 मई को होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन‘‘ शो को स्थगित करने का कठिन फ़ैसला लिया है.”।
“हम जानते हैं कि फैंस हमारी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस शोक के समय में हमें शो को रोकना ही सही लगा.” । उन्होंने ये भी बताया कि इस शो से जुड़ी नई तारीखों के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

लखनऊ। हबीब । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *