बिजली विभाग का बाबू सब पर भारी

लखनऊ। यूॅ तो विजली विभाग पर जनता द्वारा उत्पीड़न किये जाने के जो आरोप लगाये जाते रहे है। इसी क्रम में क्षेत्रीय जनता का कहना है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी वर्षो से एक ही कुर्सी पर जमे रहते हुए जनता का शोषण करते रहते हैं । जबकि बिजली विभाग लगातार कर्मचारियों का स्थानान्तरण करता रहता है । लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी अधिकारियों पर भारी पड़ते है । ऐसा ही आरोप 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र विक्टोरिया चौक लेसा में कार्यरत अकुशल संविदा श्रमिक अरविन्द श्रीवास्तव पर क्षेत्रीय लोग लगा रहे हैं कि यह व्यक्ति पिछले लगभग 10 वर्षो से इसी केन्द्र पर पोस्टेड है। जबकि विभाग के पत्रांक 1939 /वि0न0वि0ख0(चौक) दिनांक 12-07-2024 के अनुसार अकुशल संविदा श्रमिक अरविन्द श्रीवास्तव का स्थानान्तरण 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र विक्टोरिया चौक लेसा से 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र घंटाघर चौक लेसा लखनऊ कर दिया गया था । क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि अकुशल संविदा श्रमिक अरविन्द श्रीवास्तव उच्च अधिकारियों को अनैतिक तरीके से लाभ पहंचाता है । इसी कारण श्रीवास्तव का स्थानान्तरण होने के बावजूद रिलीव नहीं किया गया है । इसकी जांच अधिकारियों को करना है कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाये जा रहे आरोप कितने सही है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …