Breaking News

शेख़ हसीना के नफ़रती भाषण हटेंगे

ढाका । बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के सोशल मीडिया और मीडिया पर मौजूद नफ़रती भाषणों को हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने बांग्लादेश दूरसंचार विनियामक आयोग (बीटीआरसी) को आदेश दिया कि जितना जल्दी हो सके शेख़ हसीना के नफ़रती भाषण सभी तरह के मीडिया से हटाए जाएं।

गुरुवार को ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता वाले तीन न्यायाधीशों ने ये आदेश दिया। बीते कुछ दिनों से शेख़ हसीना के भाषणों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शेख़ हसीना अपना देश छोड़कर भारत आ गईं थीं और अब भी यहीं हैं।
भाषणों पर बैन की मांग करने वाले वकीलों ने कहा, अभियुक्तों में से एक शेख़ हसीना के बयान और फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो कुछ सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लीक किए गए हैं। इसके कारण अंतरिम सरकार की उनके खिलाफ़ की जा रही जांच में बाधा आ सकती है।
वकीलों ने बताया, नफ़रती भाषण पूरी दुनिया में अपराध है, इसलिए हमने इस पर रोक लगाने के लिए अपील की थी और ऐसे जो भी भाषण मीडिया पर मौजूद हैं, उन्हें डिलीट करने की मांग की सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका को स्वीकार किया। कोर्ट ने संबंधित निकाय (बीटीआरसी) को इन नफ़रती भाषणों को हटाने का आदेश दिया और ये सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में दोबारा इनका प्रसारण ना हो।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जाने-माने फ़िल्म निर्माता पहलाज निहलानी का मुम्बई में निधन

मुम्बई । सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी की मौत से पूरी फिल्मी दुनिया …