Breaking News
मृतका गीता कन्नौजिया

मलिहाबाद में दो लोगों की हत्या से हडकंप

मलिहाबाद । शहज़ाद खान। थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज डबल मर्डर से पूरे गॉव में सनसनी फैल गई । मृतका की बहन सुमन ने जानकारी देते हुए बताया की वह दिलावर नगर की निवासी है । वह लगभग ३ बजे अपने पुत्र दीपांशु को साथ लेकर अपनी बहन के घर ग्राम ईसापुर आई थी और उनका दरवाज़ा खटखटाया काफी देर बाद भी दरवाज़ा जब नहीं ख्ुाला तब पड़ोस के ग्रामीणों को बुलाकर सीढ़ी के सहारे से जब अंदर गए तो बहन गीता कन्नौजिया व बहन की पुत्री दीपिका 7 वर्ष का शव कमरे में पड़ा था । बहन की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई थी व गीता की पुत्री दीपिका के सर पर वजनी चीज़ से वार किया गया प्रतीत होता था व गर्दन पर भी धारदार हथियार के निशान थे । पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की जांच शुरु कर दी है दोनो शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की 7 वर्षीय पुत्री दीपिका

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …