श्री गोविंद सिंह जी का जीवन मानवता, न्याय और अत्याचार के खिलाफ खडे़ होने की सीख देता है- अजय राय

लखनऊ । सिक्खों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह जी की जयती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस उत्तर कांग्रेेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर गुरू गोविंद सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तद्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राजधानी यहियागंज स्थित गुरूद्वारा पहुंचकर अरदास की।
श्री राय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी वीरता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनका अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध, न्याय और समानता के लिए उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हमें सभी के लिए प्रेरणा श्रोत्र है।
श्री राय ने कहा कि श्री गोविंद सिंह जी का जीवन मानवता, न्याय और अत्याचार के खिलाफ खडे़ होने की सीख देता है। मैं इस पावन पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों से उनके दिखाये पथ पर चलने की अपील करता हूं।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, विकास श्रीवास्तव, तीरथराज मिश्रा, एस.एफ चर्चिल, अयूब सिद्दीकी, आलोक सिंह रैकवार, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …