Breaking News

नगर को मॉडल नगर बनाना लक्ष्य- सोनाली जैन

ललितपुर। सूरज सिंह । नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन ने जनसम्पर्क की नई मिशाल कायम की। सुबह 7 बजे से सरांयपुरा स्थित रामराजा मंदिर के पास से अभियान का आगाज हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सोनाली जैन ने मतदाताओं से संवाद के दौरान कहा कि उनके पास शहर के विकास की स्पष्ट कार्ययोजना और ठोस प्रोजेक्ट तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जल निकासी, कूड़ा निस्तारण और नगर सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी, जिससे ललितपुर को साफ-सुथरा और स्मार्ट नगर बनाया जा सके।
जनसम्पर्क अभियान में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और समर्थक शामिल रहे। पूरे दिन शहर में ‘भाजपा फिर से’ के नारे गूंजते रहे और लोगों में चुनावी उत्साह दिखाई दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …