Breaking News

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

करेंट मीडिया न्यूज़
शहज़ाद अहमद खान

मलिहाबाद। त्रैमासिक अभियान के अंतर्गत ग्राम भदेसर मऊ थाना मलिहाबाद बीट में पंचायत सचिव अनिल कुमार तथा ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्य द्वारा आयोजित मिशन शक्ति मीटिंग में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र / महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई एवं महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न से सम्बंधित तथा दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध के बारे मे समझाया गया । सरकार द्वारा चालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई । साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112,1090,108,1930,1076,1098 व यूपी कॉप ऐप की जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई।


जिसमें थाना मलिहाबाद से प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी, महिला उप निरीक्षक राखी वर्मा, महिला आरक्षी ललिता सिंह, सचिव अनिल कुमार ,ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी, प्राथमिक विद्यालय अध्यापिका अर्चना ओझा, अध्यापक पूनम डेविड, आंगनवाड़ी राम देवी भी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

श्रीनगर में मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास और आगा अब्बास रिज़वी की अहम मुलाकात

श्रीनगर । करंट मीडिया। श्रीनगर में मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास और आगा अब्बास रिज़वी के …