Breaking News

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ जाए तो वह आम जनता में पुलिस की छवि को कुछ ही दिनों बहुत बेहतर कर सकता है । शाहजहॉपुर के नए एसपी सौरभ दीक्षित ने जब से चार्ज संभाला है तब से लगातार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर रहे हैं। इस मामले में एसपी का ‘‘डोर-टू-डोर न्याय अभियान‘‘ बहुत कम समय में आम जनता में पापलुर हो गया है । इसकी कामयाबी ऐसे समझी जा सकती है कि पुलिस ने जनशिकायत निपटारे में नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहले दिन कुल 27 शिकायतें, दूसरे दिन 34 शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान कर दिया।

एसपी सौरभ दीक्षित के विशेष अभियान में आईजीआरएस से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए ये अभियान चल रहा है। नोडल अफसर एएसपी ग्रामीण को बनाया गया है।
नियम के अनुसार सीओ रोज अपने सर्किल में कम से कम 1 जगह, और एसएचओ अपने थाने में कम से कम 2 जगहों पर जाकर शिकायत निपटाएंगे।
पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंचती है, स्थलीय निरीक्षण करती है, दोनों पक्षों से बात करती है और फीडबैक लेकर समाधान करती है। अब फरियादी को थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पश्चिम बंगाल में पहले दौर की वोटिंग शुरु

कोलकता । पांच राज्यों के चुनाव में सबसे चर्चित चुनाव पश्चिम बंगाल का है जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *